शीतलहर के चलते हरिद्वार में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद

शीतलहर के चलते हरिद्वार में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के अनुसार 13 व 14 जनवरी 2026 को शीतलहर की स्थिति गंभीर बने रहने की संभावना जताई गई है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को दो दिन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जनपद हरिद्वार के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा और अत्यधिक ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस स्थिति को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 13 जनवरी 2026 (शीतकालीन अवकाश) एवं 14 जनवरी 2026 (मकर संक्रांति अवकाश) को पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि अवकाश की अवधि में विद्यालय प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य संचालित कर सकते हैं। साथ ही सभी तहसील एवं संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई निजी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र आदेश की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सिडकुल क्षेत्र में चल रही नकली शैंपू की फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़, छापेमारी में पुलिस ने 15 लाख रुपये के करीब की नकली शेम्पु की बरामद,नकली शैंपू की भारी खेप के साथ तीन आरोपी आए पकड़ में

error: Content is protected !!