विद्यार्थियों के समर्थन में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

विद्यार्थियों के समर्थन में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

हरिद्वार। विद्यार्थियों के समर्थन में शुक्रवार को हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पथरी रोह पुल से पैदल मार्च निकालते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की मांग उठाई गई।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की घटना बेहद निंदनीय है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सरकार को उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।इस अवसर पर कांग्रेस नेता अर्जुन कर्णवाव ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।वहीं ब्लॉक अध्यक्ष, कोटा मुरादनगर शहजाद अली ने कहा कि विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया।’कुम्भ नगरी खेल नगरी के रूप में भी पहचानी जाएगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।’

error: Content is protected !!