दा सन् पब्लिक स्कूल, गढ़मीरपुर में देशभक्ति, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

दा सन् पब्लिक स्कूल, गढ़मीरपुर में देशभक्ति, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

हरिद्वार। दा सन् पब्लिक स्कूल, ग्राम गढ़मीरपुर में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं देशभक्ति से जुड़े बैनरों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावक एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन लाल एवं महबूब आलम द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिसके दौरान सभी उपस्थित लोग अनुशासित मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते नजर आए। राष्ट्रगान के साथ ही विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारतीय संविधान की विशेषताओं, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा लोकतंत्र की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर एक जिम्मेदार नागरिक बनें और देश की प्रगति में अपना सक्रिय योगदान दें। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं उस्मान अली, नमिता कुमारी, अंजू कुमारी, आशमीन जहान एवं नीरू शर्मा द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य एवं प्रेरणादायक भाषणों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भारत की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता तथा वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए तालियों के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम की सफल रूपरेखा तैयार की गई, जिससे आयोजन सुचारू एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनसमूह ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने, संविधान के मूल्यों का पालन करने तथा राष्ट्रहित में सदैव समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने हरिद्वार जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए नया बिजली कटौती शेड्यूल जारी किया , विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन कई क्षेत्रों में 17 से 20 जून तक होगी बिजली कटौती,,गढमीरपुर सहित विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन क्षैत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्तावित कार्य, विभाग ने की सहयोग की अपील

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में, प्रशासन की सूझबूझ और सतर्कता से कायम है भाईचारा,सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुंतैल एवं सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की मेहनत और समर्पण यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया।’कुम्भ नगरी खेल नगरी के रूप में भी पहचानी जाएगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।’

error: Content is protected !!