गंगनहर पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

गंगनहर पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में अवैध हथियार बनाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के मार्गदर्शन में कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 मार्च 2026 को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस ने मौके से जावेद नामक आरोपी को हिरासत में लेते हुए 6 अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबनी .22 बोर राइफल, कई कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए।पूछताछ में आरोपी जावेद ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद यानी मशीन वर्क का है। इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई बनाकर अवैध तमंचे और पिस्टल तैयार कर रहा था।फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक मुनव्वर हसन, उप निरीक्षक नवीन कुमार, उप निरीक्षक पंकज कुमार, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल इसरार अली, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल रवि कुमार और चालक लाल सिंह शामिल रहे।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

error: Content is protected !!