हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बहादराबाद के पतंजलि क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चीख-पुकार मचते ही स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर,108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बहादराबाद के पतंजलि क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चीख-पुकार मचते ही स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर,108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

 

हरिद्वार। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बहादराबाद के पतंजलि क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास अफरातफरी मच गई हादसे में बस चालक समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के दोनों पैरों में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के जेसीबी छोड़ दी गई थी जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठेकेदार की पहचान की जा रही है।

मौका मुआय़ना करने मातहत संग केमिकल फैक्ट्री पहुंचे एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, बीते रोज इब्राहिमपुर स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग,कारणों की पड़ताल करते हुए एस.एस.पी. ने दिए घटना की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

error: Content is protected !!