जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील रूड़की का निरीक्षण, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील रूड़की का निरीक्षण, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरिद्वार। तहसील रूड़की में कंप्यूटर लैब के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि तहसील में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएम की प्ररेणा से प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ से सशक्त बनती बेटियां, आज फिर तीन बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’ ,किसी के जीवन में स्थायी सुधार लाना पूनित कार्य, इनसे मिलने वाली आत्मीय शांति अद्वैत: डीएम, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम असहाय लोगों तक पहुंचाये जानकारी,

error: Content is protected !!