ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी आज

ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी आज

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 31 मार्च 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ज्वालापुर क्षेत्र के सीतापुर निवासी वारंटी विशाल कुमार पुत्र मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।इस कार्रवाई को वारंटियों के विरुद्ध चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।कार्रवाई को सफल बनाने में उप निरीक्षक मनीष भण्डारी, कांस्टेबल सतवीर सिंह एवं कांस्टेबल गोपाल सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शास्त्री निवास में स्वामी इंद्रजीत सिंह का महंत पद पर पट्टाभिषेक, संत समाज ने दी सहमति  ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री की इच्छा अनुसार स्वामी इंद्रजीत सिंह बने उत्तराधिकारी हरिद्वार: संत समाज की उपस्थिति में स्वामी इंद्रजीत सिंह को चादर–तिलक विधि से महंत पद की जिम्मेदारी

error: Content is protected !!