पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जितेंद्र मेहरा (IPS) ने एम्स ऋषिकेश में साइबर अवेयरनेस पाठशाला का आयोजन किया

अवेयरनेस प्रोग्राम में लगभग 200 ट्रेनी डॉक्टरों ने हिस्सा लिया

ऋषिकेश । पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा एम्स ऋषिकेश में एक विशेष साइबर अवेयरनेस पाठशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति युवाओं, विशेषकर चिकित्सकीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ट्रेनी डॉक्टरों को सजग और सतर्क बनाना था। पाठशाला में एम्स ऋषिकेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 200 ट्रेनी डॉक्टर्स ने भाग लिया। साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार जैसे डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट फ्रॉड, OTP शेयरिंग धोखाधड़ी, आदि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटी-सी लापरवाही व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से क्षति पहुँचा सकती है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

वर्तमान समय में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब,बेसहारा एवं असहाय लोगो को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा,गरीब व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कंबल,जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए ।

पूरनपुर सल्लाहपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

हरिद्वार में अवैध दरगाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाने पहुँचा प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप , धामी सरकार के आदेश पर अवैध धार्मिक ढाँचों के खिलाफ फिर सख्त रुख

error: Content is protected !!