चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में सीवरेज कार्य पूरे करने के निर्देश, जिलाधिकारी सख्त

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में सीवरेज कार्य पूरे करने के निर्देश, जिलाधिकारी सख्त

हरिद्वार।हरिद्वार नगर क्षेत्र में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में पूर्ण किए जाएं।राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यों को तेज गति और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा निर्माण कार्य तीन शिफ्टों में संचालित किए जाएं।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जो कार्य रात्रि में किए जा सकते हैं, उन्हें रात में प्राथमिकता से किया जाए, ताकि दिन के समय यातायात और आमजन को कम से कम परेशानी हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिन में किए जाने वाले कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों को विशेष प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि कार्य पूर्ण होते ही सड़क को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर किया जाए, ताकि आगे के कार्य समय पर पूरे हो सकें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय जनता, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।बैठक में जीएम गंगा डिविजन आर के जैन, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियंता हरीश बंसल और कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और समय से पहले सभी निर्माण कार्यों को पूरा कर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

धामी सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ राज्यभर में बहुस्तरीय अभियान शुरू, सभी विभाग मैदान में “डेंगू-चिकनगुनिया से जंग में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी” :  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अपील

error: Content is protected !!