आरक्षी सुमित जुयाल को खड़खड़ी घाट पर नम आंखों से विदाई, पुलिस महकमा शोक में

आरक्षी सुमित जुयाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुलिस महकमे में शोक

हरिद्वार।कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।मृतक आरक्षी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आरक्षी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।अंतिम संस्कार से पूर्व सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई, जिससे माहौल गमगीन हो उठा। इस दौरान परिजन और पुलिसकर्मी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते नजर आए।आरक्षी सुमित जुयाल वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ देहरादून के रायपुर क्षेत्र में निवास कर रहे थे। उनके निधन को पुलिस महकमे के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 एवं आपरेशन नई किरण को सफल बनाने हेतु एस०पी०पी0 हरिद्वार के आदेश पर लक्सर पुलिस द्वारा शिक्षाराज इण्टर कॉलेज सुल्तानपुर, लक्सर में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान

error: Content is protected !!