नसीमा बेगम मेमोरियल हाई स्कूल गढ़ मीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गढ़ मीरपुर। नसीमा बेगम मेमोरियल हाई स्कूल, गढ़ मीरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक मुस्तकीम अहमद ने सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। साथ ही देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।






Users Today : 24