ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों में फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।रानीपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों की तामील को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी ने पुलिस टीमों का गठन कर 20 और 21 अगस्त 2026 की रात्रि में जनपद हरिद्वार सहित गैर-जनपद क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में वांछित पांच वारंटियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अंतरिक्ष पुत्र बालकिशन निवासी टीबरी, जावेद पुत्र अनिस निवासी पुरीना खुर्द, मुजफ्फरनगर, राजकुमार पुत्र तेजपाल निवासी कुतुबपुर, राजा पुत्र घनश्याम निवासी सलेमपुर तथा बिट्टू पुत्र बिजेंद्र निवासी कुतुबपुर शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही थी।रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के साथ उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल विरेन्द जोशी, गिरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र तोमर, कुंवर राणा और नरेन्द्र राणा शामिल रहे।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश देती रहेंगी।

error: Content is protected !!