सुरक्षा बढ़ाने और उच्चस्तरीय जांच की मांग, हाजी तौफीक़ अहमद बोले—जनप्रतिनिधि की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं

चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले के विरोध में भीम आर्मी ने उठाई आवाज

सुरक्षा बढ़ाने और उच्चस्तरीय जांच की मांग, हाजी तौफीक़ अहमद बोले—जनप्रतिनिधि की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं

 

हरिद्वार। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने और उसके बाद कथित हमले की घटना को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के प्रदेश संयोजक अमरीश कपिल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी हरिद्वार के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सांसद की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई।संगठन की ओर से कहा गया कि 13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के काफिले को शाहजहांपुर टोल गेट पर रोके जाने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई और काफिले पर कथित हमला किया गया। भीम आर्मी ने घटना को गंभीर बताते हुए सांसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के सामने कई सवाल भी उठाए गए। संगठन ने पूछा कि सांसद के काफिले को टोल प्लाजा पर किन परिस्थितियों में रोका गया, काफिला रोके जाने के बाद हमला कैसे हुआ, कथित हमलावर कौन थे और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद ऐसी स्थिति कैसे बनी। संगठन ने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।

चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद एक निर्वाचित सांसद होने के साथ बड़ी संख्या में लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।ज्ञापन में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।प्रदेश संयोजक अमरीश कपिल ने कहा कि किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर जो भी लोग जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

हाजी तौफीक़ अहमद ने जताई चिंता

26 रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार हाजी तौफीक़ अहमद ने भी घटना पर गंभीर चिंता जताई।उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं,लेकिन लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।हाजी तौफीक़ अहमद ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि देश के निर्वाचित सांसद हैं। उन्हें जनता के बीच जाने और अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। यदि किसी जनप्रतिनिधि के काफिले के साथ सुरक्षा संबंधी गंभीर स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या थे, काफिला किन परिस्थितियों में रोका गया और उसके बाद विवाद कैसे बढ़ा, इसकी पूरी सच्चाई जांच के माध्यम से सामने आनी चाहिए। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से सांसद की सुरक्षा की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच, कथित हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई और सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।इस दौरान अमरीश कपिल प्रदेश संयोजक,आमिर जिला सचिव तथा किरन कर्णवाल जिला अध्यक्ष, हाजी तौफीक अहमद भावी उम्मीदवार रानीपुर विधानसभा , अर्जुन कुमार जिलाध्यक्ष भीम आर्मी एकता मिशन , मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, डॉ. आमिर, किरन कर्णवाल, देवेंद्र, विशाल, रॉबिन, रोहित, निखिल, सन्नी, सावन, आयुष, मोनू, कड़वा सिंह और रिंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

चाइनीस मांझा बेचने वालों की खैर नहीं, चाइनीस मजा बेचने वालों की पुलिस ने कटी पतंग , SSP हरिद्वार के निर्देशन में गहनता से चलाया गया चाइनीज़ मांझे के जब्तिकरण का चैकिंग अभियान, कोतवाली ज्वालापुर, सिडकुल एवं थाना कनखल में चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के विरुद्ध मुकदमे किए गए दर्ज ,शहर कोतवाली क्षेत्र में दो के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम में चालान

जिलाधिकारी ने कीचड़ भरे एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर लगभग एक किमी पैदल चलकर सोलानी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण किया। ,अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को तुरन्त स्टीमेंट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश।

error: Content is protected !!