सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगन मिलन कार्यक्रम
गढ़मीरपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम, महिलाओं और बच्चों को पोषण के प्रति किया जागरूक, महालक्ष्मी किट वितरित
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम गढ़ मीरपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ग्राम गढ़मीरपुर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 9 में आंगन मिलन एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रानीपुर विधानसभा विधायक श्री आदेश चौहान एवं सलेमपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीनाक्षी चौहान पहुंचे और महिलाओं व बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक आदेश चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान ने महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की। इस दौरान महिलाओं को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराई गई। छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया तथा बच्चों के लिए उपयुक्त अर्धठोस आहार की जानकारी दी गई। कुपोषित बच्चों की माताओं की काउंसलिंग भी की गई और गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के उपाय बताए गए।साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए बेटियों के संरक्षण और शिक्षा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में तसनीम जहां, सुरैया, काजल सैनी सहित अन्य महिलाएं, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।






Users Today : 27