15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम मयूर दीक्षित ने खुद संभाली कमान

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम मयूर दीक्षित ने खुद संभाली कमान
हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के लक्ष्य को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित रविवार को खुद धरातल पर उतरे। उन्होंने चंडी चौक, चंडी पुल, आयरिश पुल, बैरागी कैंप और दक्षद्वीप सहित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क मरम्मत, डामरीकरण और पेंचवर्क कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जरूरत के अनुसार श्रमिकों और संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चंडी पुल के मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने और आयरिश पुल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।दक्षद्वीप स्थित बैरागी क्षेत्र में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही कुंभ मेले से जुड़े लोक निर्माण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में पेंटिंग और वॉल पेंटिंग कराने के साथ खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने एनएच अधिकारियों को शंकराचार्य चौक से भूपतवाला तक पेंचवर्क और डामरीकरण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को बेहतर सड़क और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और मरम्मत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

error: Content is protected !!