हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पाण्डेय ने चलाया गरीब व असहाय लोगों में कंबल और अलाव लकड़ी वितरण करने का अभियान

हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पाण्डेय ने चलाया गरीब व असहाय लोगों में कंबल और अलाव लकड़ी वितरण करने का अभियान

रुड़की । जैसे-जैसे शर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे तंबू लगाकर रह रहे करीब व असहाय लोगो को शर्दी से बचाव करना काफी मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पाण्डेय ने ऐसे गरीब व असहाय लोगो को कम्बल और अलाव लकड़ी वितरण करने का अभियान शुरू किया है। जिसके चलते भावना पांडेय ने रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश व लक्सर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बस अड्डे व तब्बू लगाकर रह रहे करीब असहाय लाचार लोगो को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण किए है। वही भावना पांडेय ने रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश व लक्सर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व चौराहों पर अलाव के लिए लकड़ियां भी वितरण की है।

जिससे स्थानीय लोग व आने-जाने वाले राहगीर ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले सके और शर्दी से राहत पा सके। वही हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पाण्डेय ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके द्वारा रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश व लक्सर क्षेत्र में लगभग 2000 से भी अधिक गरीब, निर्धन, असहाय व विकलांग लोगों को कम्बल वितरण किए गए है और अलाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इन लोगो के पास इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए न तो कोई छत है और न ही किसी प्रकार की कोई व्यवस्था है। यह लोग किसी कारण इस कड़ाके की ठंड में अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं, ऐसे लोगों को मेरे द्वारा चिन्हित कर कम्बल वितरण किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। वही आगे भी जो छूट गए है ऐसे गरीब, निर्धन, लाचार व अशाहय लोगों को चिन्हित कर उन्हें भी कम्बल वितरण किए जायेंगे।

चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

error: Content is protected !!