गंगा में गंदा पानी गिरने की खबर पर डीएम मयूर दीक्षित सख्त, नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर कराई सफाई

गंगा में गंदा पानी गिरने की खबर पर डीएम मयूर दीक्षित सख्त, नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर कराई सफाई

 

हरिद्वार। गंगा नदी में गंदा पानी गिरने की खबर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नाले की पाइपलाइन में सिल्ट और मिट्टी जमा होने से जल निकासी प्रभावित होने की बात सामने आई। इसके बाद पाइपलाइन में जमा सिल्ट और मिट्टी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारू कराई गई। साथ ही नई सोता नाले के अपस्ट्रीम क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया, ताकि पानी का प्रवाह बाधित न हो।नालों की सफाई और टैपिंग व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश अधिशासी अभियंता, अनुरक्षण शाखा, गंगा, उत्तराखंड जल संस्थान अजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नाले की टैपिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सफाई कराई गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि सफाई और टैपिंग व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा जल निकासी में बाधा आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।दूषित पानी नाले में छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से भी बातचीत की। उन्हें निर्देशित किया गया कि घरों और प्रतिष्ठानों का दूषित पानी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही निकाला जाए और नाले में दूषित पानी जाने की स्थिति को रोका जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित घरों या प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक अभियंता ब्रजमोहन रावत, अपर सहायक अभियंता निधि सेठी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि शेखर, नगर निगम की टीम तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बारिश के कारण धनौरी में तिरछे पुल ,मुख्य पटरी पर पानी का जमाव होने के कारण कांवड़ियों को काफी दिक्कत मार्गस गुजरना पड़ रहा था , धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान तत्काल मौके पर पहुचकर पुल की सफाई कर पानी की निकासी को सुचारू

ग्राम गढ़ मीरपुर में संविधान दिवस पर भव्य गोष्ठी, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का लिया संकल्प, ग्राम गढ़ मीरपुर में संविधान दिवस की भव्य गोष्ठी: मास्टर दिलीप कुमार के आवास पर संकल्पों की गूँज”, “संविधान दिवस पर ग्रामगढ़ मीरपुर में विराट गोष्ठी, मास्टर दिलीप कुमार के आवास से उठी लोकतंत्र सशक्तिकरण की आवाज

error: Content is protected !!