हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी, रती लाल की पदोन्नति पर खुशी की लहर

हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी, रती लाल की पदोन्नति पर खुशी की लहर

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पदोन्नति के तहत हरिद्वार में तैनात सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) रती लाल को जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।जारी आदेश के अनुसार रती लाल अब हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियां निभाएंगे। वे वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत पदभार ग्रहण करेंगे। लंबे समय से सूचना विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे रती लाल अपनी सरल, सौम्य, कर्मठ और मिलनसार कार्यशैली के लिए विशेष पहचान रखते हैं। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, त्वरित संवाद और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है।कहा जाता है कि “मेहनत का फल मीठा होता है”, और रती लाल की यह पदोन्नति उनकी वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी और समर्पित सेवा का परिणाम है। उनकी कार्यकुशलता और सकारात्मक सोच ने उन्हें विभाग के साथ-साथ पत्रकारों के बीच भी सम्मान दिलाया है।रती लाल की पदोन्नति को सूचना विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार का सूचना विभाग जनहित, पारदर्शिता और प्रभावी सूचना प्रसार के नए आयाम स्थापित करेगा तथा शासन की योजनाओं को आमजन तक और अधिक सशक्त तरीके से पहुंचाने का कार्य करेगा।
उमंग भारत न्यूज़ लाइव परिवार की ओर से भी जिला सूचना अधिकारी रती लाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!