राजस्व विभाग कि टीम ने ग्राम खटका में अवैध रूप से सरकारी चकरोड पर वर्षों से चले आ रहे कब्जा को मुक्त करा

राजस्व विभाग कि टीम ने ग्राम खटका में अवैध रूप से सरकारी चकरोड पर वर्षों से चले आ रहे कब्जा को मुक्त करा

 

 

हरिद्वार । राजस्व टीम के साथ ग्राम खटका मुस्तहकम में खसरा नंबर 34 चकरोड जिस पर बहुत अधिक वर्षों से कब्जा चल रहा था, को सीमांकन कर जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है निकटवर्ती काश्तकारो द्वारा अत्यधिक विरोध करने के बावजूद किसी की कोई बात नहीं सुनी गई क्योंकि उनके द्वारा सरकारी चकरोड पर अतिक्रमण किया गया था जिस कारण चकरोड को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है चकरोड़ के बीच में आ रही एक ट्यूबवेल की होज को भी तुड़वा दिया गया है चकरोड़ अतिक्रमण मुक्त करा दी गई है । सभी कास्तकार मोके पर उपस्थित रहे। टीम में मोके पर नायब तहसीलदार, धनीराम सैनी, कानूनगो आदेश कुमार, प्रवीण त्यागी राजस्व उप निरीक्षक, पंकज राजपूत, हरविंदर सिंह, पीयूष, संजय चौहान, आदि रहे।

शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ती शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन / निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, रुड़की व क्षेत्रीय प्रबन्धक सिंडकुल, हरिद्वार को सी०एस०आर० मद से निःशुल्क कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर, मौजे, शॉल, आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

error: Content is protected !!