बच्चों को बताए कानूनी अधिकार, मजिस्ट्रेट ने किया सुरक्षित बचपन के प्रति जागरूक,नसीमा बेगम मेमोरी जूनियर हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बाल सुरक्षा और साइबर अपराधों पर दी जानकारी।

बच्चों को बताया उनके कानूनी अधिकारों का महत्व, POCSO एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 

हरिद्वार। बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें शोषण, अपराध तथा साइबर खतरों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम गढ़मीरपुर स्थित नसीमा बेगम मेमोरी जूनियर हाई स्कूल में विशेष सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों को उनके विधिक अधिकारों, बाल संरक्षण कानून, पॉक्सो एक्ट-2012, साइबर अपराधों से बचाव और व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मजिस्ट्रेट चंदमणि राय (FTSC, ADJ) उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बच्चों के मौलिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न अथवा अनुचित व्यवहार को चुपचाप सहन नहीं करना चाहिए, बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाकर उचित सहायता प्राप्त करनी चाहिए।इस अवसर पर उपनिरीक्षक नवत किशोर गुप्ता, चौकी जगजीतपुर ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क में सतर्क रहने तथा अपनी निजी जानकारी, फोटो और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सर्वोपरि हैं। साथ ही उन्हें जागरूक, सतर्क और आत्मविश्वासी बनकर किसी भी गलत गतिविधि के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी एवं व्यक्तिगत अधिकारों की जानकारी देकर एक सुरक्षित, जागरूक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करना रहा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्हें अच्छे और बुरे व्यवहार के बीच अंतर समझाते हुए अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल अधिकारों तथा किसी भी अप्रिय परिस्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों और संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक मुस्तकीम अहमद एवं प्रधानाचार्या शबनम सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं शिक्षक तरन्नुम, मोनिका, सागर, जारा, अदीबा, अफीदा, सना, आइशा, नैना, ईशा और नीशा मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिकार मित्र (PLV) मोहम्मद नौमान साबिर ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जबकि अधिकार मित्र मुस्कान ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने आज जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

error: Content is protected !!