संविधान दिवस पर ग्राम गढ़ में विशेष कार्यक्रम, सभी आमंत्रित 26 नवंबर को संविधान सम्मान समारोह, मास्टर दिलीप कुमार ने की अपील

संविधान दिवस पर ग्राम गढ़ में विशेष कार्यक्रम, सभी आमंत्रित

26 नवंबर को संविधान सम्मान समारोह, मास्टर दिलीप कुमार ने की अपील

 

 

संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम, ग्राम गढ़ में आमंत्रण

ग्राम गढ़, हरिद्वार। 26 नवंबर 2025, संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम गढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक मास्टर दिलीप कुमार (ज्वालापुर विधानसभा-27) ने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों एवं साथियों से विनम्र अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भारतीय संविधान की गरिमा और सम्मान को और अधिक ऊँचा उठाने में सहयोग करें।

यह कार्यक्रम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान को समर्पित होगा। आयोजक ने बताया कि संविधान दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाने का दिन है, जिसे उत्साह और सामूहिक एकता के साथ मनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम विवरण:
स्थान: ग्राम गढ़, जनपद हरिद्वार
समय: शाम 6:00 बजे से

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ:

गीत एवं संगीत कार्यक्रम

विचार गोष्ठी

जलपान की व्यवस्था

मास्टर दिलीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र के सभी नागरिकों की उपस्थिति अनिवार्य एवं पूजनीय है, जिससे इस आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाया जा सके।

कलेक्टर भवन में स्थापित वी.सी. कक्ष में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वर्चुअल्स मीटिंग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। जिसमें प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।

परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा : अजयवीर सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की  एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 28 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद  की न्याय पंचायत/ प्राथमिक विद्यालय ,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

error: Content is protected !!