शीर्षक: बुग्गावाला में भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष अंकित निरंकारी का स्वागत, अनुसूचित समाज में खुशी की लहर

शीर्षक: बुग्गावाला में भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष अंकित निरंकारी का स्वागत, अनुसूचित समाज में खुशी की लहर

 

हरिद्वार।बुग्गावाला क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंकित निरंकारी को अनुसूचित मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर अनुसूचित समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी ने एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि अंकित निरंकारी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अंकित निरंकारी ने भी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अनुसूचित समाज के उत्थान, युवाओं को संगठन से जोड़ने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।,मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के साक्षी।, सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न। ,हर हर महादेव के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी।

पूरनपुर सल्लाहपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ती शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन / निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, रुड़की व क्षेत्रीय प्रबन्धक सिंडकुल, हरिद्वार को सी०एस०आर० मद से निःशुल्क कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर, मौजे, शॉल, आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

error: Content is protected !!