सुमन नगर में दरकी पुलिया बनी हादसे का खतरा, हाजी तौफीक अहमद ने खोला मोर्चा; एक सप्ताह का अल्टीमेटम

हरिद्वार। सुमन नगर क्षेत्र में सलेमपुर, रोशनाबाद और सुमन नगर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाल स्थिति अब बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। मार्ग पर बनी पुलिया का एक बड़ा हिस्सा दरक कर जमीन के अंदर बैठ गया है, जिसके चलते सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके की तस्वीरें और वीडियो स्थिति की गंभीरता को साफ तौर पर बयां कर रहे हैं।यह मार्ग शिवगंगा विहार सहित कई अन्य कॉलोनियों को सलेमपुर, रोशनाबाद और सुमन नगर से जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं। पुलिया के धंसने और सड़क के टूटने से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जनसमस्या को लेकर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के रानीपुर विधानसभा-26 से भावी उम्मीदवार हाजी तौफीक अहमद मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों के सामने समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि जब एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की पुलिया इस तरह दरक चुकी है तो संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि आखिर इस समस्या का संज्ञान क्यों नहीं ले रहे हैं।हाजी तौफीक अहमद ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुलिया और सड़क की समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता की जान-माल की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर उनकी आवाज आगे भी उठती रहेगी।

     दूषित पानी का मुद्दा भी उठाया

मौके पर सलेमपुर क्षेत्र के – औद्योगिक कारखाने से निकलने वाले दूषित पानी के नाले में जाने की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई। हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि इस मामले को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और दूषित पानी की समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुलिया की बदहाल स्थिति उनके लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि जब जनता इस समस्या से जूझ रही है तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर क्यों नहीं जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क और पुलिया की जल्द मरम्मत की मांग की है।भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि पुलिया की स्थिति बेहद खराब है और किसी बड़े हादसे से पहले इसका समाधान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। केवल आश्वासन देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि धरातल पर काम दिखाई देना चाहिए।अर्जुन कुमार ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर यदि पुलिया और सड़क की समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। साथ ही दूषित पानी की समस्या को भी संबंधित अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा।
इस दौरान आरिफ, नौशाद, राजू, अर्जुन कुमार जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, कपिल कुमार जिला प्रभारी, राशिद सूफी, प्रिंस राजपूत और सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड आए विभिन्न देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधियों के साथ निवेश आयुष, पर्यटन एवं संस्कृति पर विस्तृत रणनीतिक चर्चा से संबंधित बैठक आयोजित हुई 

error: Content is protected !!