हरिद्वार नगर विधानसभा से उज्ज्वल पंडित ने ठोकी दावेदारी, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन और बायोडाटा दो दशक से अधिक समय से सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय उज्ज्वल पंडित को टिकट मिलने की उम्मीद, हरिद्वार की सेवा को बताया अपना संकल्प

हरिद्वार नगर विधानसभा से उज्ज्वल पंडित ने ठोकी दावेदारी, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन और बायोडाटा
दो दशक से अधिक समय से सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय उज्ज्वल पंडित को टिकट मिलने की उम्मीद, हरिद्वार की सेवा को बताया अपना संकल्प

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने हरिद्वार नगर विधानसभा क्षेत्र संख्या 25 से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी में आवेदन और अपना बायोडाटा सौंप दिया है। उन्होंने भाजपा के सम्मानित जिलाध्यक्ष पंडित आशुतोष शर्मा को अपना आवेदन सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी से अवसर देने का अनुरोध किया।इस अवसर पर उज्ज्वल पंडित ने मां गंगा का आशीर्वाद और भगवती की कृपा प्राप्त करने के बाद अपनी राजनीतिक दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके पिछले दो दशकों से अधिक के कार्यों, अनुभव और हरिद्वार के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें नगर की जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा।तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित की पहचान हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी हुई है। दो दशक से अधिक समय का उनका अनुभव, धार्मिक नगरी हरिद्वार के प्रति लगाव और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने का संकल्प उनकी दावेदारी को महत्वपूर्ण बनाता है। उनका मानना है कि हरिद्वार केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र और सनातन संस्कृति की पहचान है। ऐसे पवित्र नगर के विकास, गरिमा और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए समर्पण भाव से कार्य करना आवश्यक है।उज्ज्वल पंडित का कहना है कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें मौका देता है तो वह हरिद्वार नगर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने, तीर्थनगरी की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हरिद्वार नगर सीट से किस दावेदार पर अपना भरोसा जताता है। फिलहाल उज्ज्वल पंडित ने अपनी दावेदारी पेश कर राजनीतिक हलचल को नई दिशा दे दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकुल आर्युवेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ के स्वर्णिम सत्तर वर्षों का समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

error: Content is protected !!