नेहरू स्टेडियम में चल रही रूद्रचंडी एवं शिव महापुराण कथा में आचार्य रजनीश जी महाराज ने बताया रुद्राक्ष की महिमा का महत्व

रुड़की।नेहरू स्टेडियम में चल रही रूद्रचंडी महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन मां शाकुंभरी देवी का 1008 सब्जियों द्वारा सहस्त्रार्चन किया गया।

यज्ञाचार्य नितिन शांडिल्य,उपाचार्य विकास भदोला के मार्गदर्शन में सभी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर होमात्मक यज्ञ किया।

कथा व्यास आचार्य रजनीश जी महाराज ने रुद्राक्ष की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि रुद्राक्ष कुल चौदह प्रकार के होते हैं और सभी रुद्राक्षों का अलग-अलग प्रभाव भी है,इसके उपरांत शिव सती का विवाह एवं दक्षयज्ञ विध्वंस का वर्णन किया।यज्ञ एवं कथा उपरांत आरती की गई,जिसमें आचार्य रमेशचन्द्र सेमवाल जी महाराज,निवर्तमान मेयर गौरव गोयल,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,चंद्रप्रकाश बाटा, मुख्य यजमान मुकेश कुमार अग्रवाल,मुदित गर्ग तथा अनिल माहेश्वरी आदि प्रमुख रहे।कथा में जेपी शर्मा,नितिन ग्रोवर,मोहित अग्रवाल,नवनीत गर्ग,संजय तायल,संजय बंसल,उमा गुप्ता,मयंक गर्ग,अनुज जैन,कृष्ण जैन,शिवम कौशिक, पप्पू कश्यप,मंजू अग्रवाल आदि भक्तगण प्रमुख रूप से मौजूद है।इस दौरान निवर्तमान मेयर गौरव गोयल को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

रानीपुर पुलिस ने सुलझाया लैब टैक्नीशियन की हत्या का राज, लगभग एक वर्ष पूर्व जनवरी में हुई थी गोली मारकर हत्या,“महिला होमगार्ड के प्यार में प्रेमी होमगार्ड ने की थी लैब टेक्नीशियन की हत्या, साल भर बाद खुला राज..

गोल्ड मेडलिस्ट शहजादी अंसारी की किताब को मिला यूनिवर्सिटी सिलेबस में स्थान श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी ने बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल की किताब, छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश,अवशेष धनराशि फरवरी अंत तक व्यय करने के आदेश, मुख्यमंत्री घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश,स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

error: Content is protected !!