राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) द्वारा एक दिवसीय बाल रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया 

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) द्वारा एक दिवसीय बाल रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

 

रूड़की। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) द्वारा एक दिवसीय बाल रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन उपजिला चिकित्सालय रूड़की में किया गया। जिसमें 103 बाल रोगियों की जाँचें की गयी और निशुल्क दवाएं वितरण किया गया। 25 बच्चों हृदय रोग सम्बन्धी विकार पाए गए।वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डीईआईसी) हरिद्वार द्वारा एक दिवसीय बाल रोग चिकित्सा शिविर में 103 बाल रोगियों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। शिविर में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल रायवाला के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सूरज सिंह व डॉ निहारिका, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ध्रुव, ईएनटी सर्जन-डॉ अनुभव, नेत्र सर्जन डॉ राजकेश पांडे, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ राजकुमार, मनोचिकित्सक डॉ. राजीव रंजन व मनोवैज्ञानिक प्रीती डंगवालबाल ने शिविर में आये बाल रोगियों की जाँच की और रोगियों को निशुल्क दवाएं भी दी गयी। जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र हरिद्वार की प्रबंधक नीतू बिष्ट ने बताया कि शिविर के दौरान 25 बच्चे हृदय सम्बन्धी विकार पाए गए, जिनके निशुल्क उपचार के लिए अभिभावकों को श्री सत्य साईं हॉस्पिटल पलवल (हरियाणा), एम्स ऋषिकेश व दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में उपचार कराने की सलाह दी गयी है। इस दौरान मनोवैज्ञानिक प्रीति डंगवाल, आशीष जोशी, रौशनी नौटियाल, प्रदीप जोशी, प्रदीप नेगी, संजय चौहान, अंकित सैनी उषा रतूड़ी, पूजा भट्ट आदि मौजूद रहे।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासित व्यक्ति को उपलब्ध हो: देश राज कर्णवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित करे।     

साल के आखिरी दिन एसएसपी ने युवाओं में भरा जोश ,एसएसपी हरिद्वार की शानदार पहल को मिली सराहना “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विशाल रैली को एसएसपी हरिद्वार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना वर्ष के अन्तिम दिन हरिद्वार पुलिस ने दोहराया नशामुक्त एवं सजग हरिद्वार का संकल्प

error: Content is protected !!