अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों को भी मिलेगी गति उत्तराखंड के विकास को मिली बड़ी सौगात, ₹1475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों को भी मिलेगी गति

उत्तराखंड के विकास को मिली बड़ी सौगात, ₹1475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) देहरादून। उत्तराखंड के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की लागत से पूरी हुई 18 योजनाओं का लोकार्पण किया।06 से 13 नवंबर तक आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई। इन विकास कार्यों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल से संबंधित ₹472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास और ₹77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। वहीं पेयजल निगम की ₹191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया गया। जल संस्थान की ₹62.30 करोड़ की दो योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति

शहरी विकास विभाग की ₹92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास और ₹10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। इनमें आगामी कुंभ मेला-2027 को देखते हुए हरिद्वार में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग की ₹18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास और ₹99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। तकनीकी शिक्षा विभाग की ₹35.06 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹61.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण हुआ। इनमें नई टिहरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में भवन निर्माण कार्य भी शामिल है।पर्यटन विभाग की ₹43.70 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें टिहरी की डोबरा-चांठी पार्क परियोजना और श्री हेमकुण्ड साहिब रोपवे परियोजना के लिए विद्युत आपूर्ति से संबंधित कार्य शामिल हैं। गृह विभाग की ₹68.27 करोड़ की दो योजनाओं के अंतर्गत देहरादून में ₹31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र तथा हल्द्वानी में ₹36.64 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन के आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा।इसके अलावा डेयरी विकास विभाग की ₹48.21 करोड़ की योजना के तहत सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट और बेकरी यूनिट का निर्माण किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ₹19.01 करोड़ की योजना के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पीजी ब्लॉक बनाया जाएगा।आवास विभाग की ₹10.59 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास और ₹12.48 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ₹11.44 करोड़ की योजना का शिलान्यास तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ₹57.15 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।कुल मिलाकर इन 62 विकास योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। खासतौर पर हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला-2027 को लेकर सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिलने की उम्मीद है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर शोक–संवेदना व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन धारण का पुण्यात्मा की शान्ति की कामना की, लंढ़ौरा -लक्सर मार्ग को राजा नरेन्द्र सिंह के नाम से जाना जाएगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  

error: Content is protected !!