जनगणना-2027: मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से की बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

जनगणना-2027: मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से की बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

 

भीमताल, । बृहस्पतिवार को जनगणना-2027 को लेकर जनपद नैनीताल में स्व-गणना अभियान को गति देने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को अपने आवास से ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरकर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वेच्छा से अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करें।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व–गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जनपद में अब तक 3,982 व्यक्तियों ने स्व–गणना के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 1,477 व्यक्ति अपना फॉर्म पूर्ण कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य और विकास की आधारशिला है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त सटीक जानकारी के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकती है।उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में स्व–गणना की नई सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत लोगों को प्रगणक के घर आने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का मुखिया या कोई सदस्य अपने मोबाइल, लैपटॉप अथवा कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे परिवार के सभी सदस्यों का विवरण स्वयं भर सकता है।सीडीओ ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में कुल 40 प्रश्नों के माध्यम से परिवार के सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, व्यवसाय, निवास, सामाजिक स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण मांगे जाएंगे। फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित परिवार को 11 अंकों की स्व–गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। जनगणना के अगले चरण में जब प्रगणक घर पहुंचेगा, तो उसे यह आईडी उपलब्ध करानी होगी, जिससे दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके।उन्होंने कहा कि स्व–गणना से लोगों का समय बचेगा और अपनी सुविधानुसार सही जानकारी दर्ज करने का अवसर मिलेगा। फॉर्म भरने से पहले परिवार के सभी सदस्यों के नाम, जन्मतिथि, आयु, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य जरूरी जानकारियां एकत्र कर लें, ताकि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना-2027 देश के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। इसलिए प्रत्येक परिवार अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्व–गणना में भाग ले और सही जानकारी दर्ज कराए।जनगणना-2027 का संदेश है आपकी जानकारी, देश का भविष्य।

 

विधायक रवि बहादुर के प्रयासों से विकास को मिली रफ्तार, मीरपुर से तेलीवाला तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने जताया आभार ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया विधायक का स्वागत, राव सुहैल खां ने की विकास कार्यों की सराहना; कुतुबपुर से पथरी तक भी जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण

error: Content is protected !!