गौकशी की तैयारी कर रहे एक अभियुक्त को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफतार 

तीन अन्य व्यक्ति मौके से हुये फरार

पुलिस ने मौके पर दो बैलो व गौकशी के उपरकरण किये बरामद

हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गौकशी/पशुओ के कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम गढ में स्थित कब्रिस्तान के पास आम के बाग में चार व्यक्ति दो बैलो की गौकशी करने वाले है, सूचना पर तत्काल सुमन नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार अपनी के टीम के साथ ग्राम गढ स्थित कब्रिस्तान के पास आम के बाग में पहुंचकर छापेमारी की गयी, तो मौके पर चार व्यक्ति 1- बाला S/O रशीद निवासी ग्राम गढ़ थाना-रानीपुर जिला-हरि0 उम्र 55 वर्ष, 2- आजम S/O बाला नि0 उपरोक्त, 3- शोएब S/O अशरफ नि0 उपरोक्त, व 4- सोहेल S/O अशरफ निवासीगण ग्राम गढ़ थाना-रानीपुर जिला हरि० 02 रास बैलो की गौकशी की तैयारी कर रहे थे, पुलिस ने दबिश देकर अभियुक्त बाला पुत्र रशीद उपरोक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया, एवं तीन अभियुक्त आजम, शोएब, व सोहेल मौके से गौकशी के उपकरण छोडकर फरार होने में सफल रहे । मौके पर गिरफ्तार अभियुक्त बाला के कब्जे से गौकशी के उपकरण कुल्हाडी, चापड आदि व दो रास बैलो की बरामदगी की गयी । फरार अभियुक्तो आजम, शोएब, व सोहेल की शीघ्र तलाश कर गिरफ्तारी की जायेगी । अभियुक्तो के विरूद्ध थाने पर गौवंश एवं पशु क्रूरता निवारण का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त बाला को मान्य न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

error: Content is protected !!