हरिद्वार में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की सूझबूझ से मिली सफलता

हरिद्वार में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की सूझबूझ से मिली सफलता

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 06.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के निर्देशन में चौकी सुमननगर इंचार्ज उप निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सुमन नगर सलेमपुर तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 06.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम पुत्र स्वर्गीय रामकुमार निवासी गांव कमालपुर वगडोली, थाना ननौता, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) हाल निवासी बैद्य इनक्लेव, सुमननगर, रानीपुर, हरिद्वार बताया। उसने बताया कि वह स्मैक सलेमपुर से लाकर हरिद्वार में बेचने जा रहा था।

आरोपी के विरुद्ध मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है इस कार्रवाई में चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता की विशेष भूमिका रही। उनकी मुस्तैदी के चलते स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा। स्थानीय लोगों ने भी अर्जुन सिंह की सक्रियता और क्षेत्र में नशे के खिलाफ उनकी लगातार मुहिम की सराहना की है। प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सख्ती से काम कर रही है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार,उप निरीक्षक अर्जुन सिंह (चौकी प्रभारी सुमन नगर),कांस्टेबल महेंद्र तोमर,कांस्टेबल जयदेव

नशा तस्करी पर थाना सिड़कुल, C.I.U. व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम को मिली सफलता, स्कूटी से ले जाई जा रही नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ 02 आरोपी दबोचे,इंजेक्शनों की बाज़ारू कीमत करीब पांच लाख रुपए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

error: Content is protected !!